कुर्था में ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की करेंट लगने से गयी जान

स्थानीय थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के ईंट भट्ठा पर काम करने वाले एक मजदूर की करेंट लगने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के चिमनी भट्ठा पर नवादा जिले के निस्कॉल थाना अंतर्गत ओरैना गांव निवासी प्रमोद चौहान का 16 वर्षीय पुत्र प्रह्लाद चौहान जो ईंट भट्ठा पर मजदूरी का काम करता था.

कुर्था . स्थानीय थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के ईंट भट्ठा पर काम करने वाले एक मजदूर की करेंट लगने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के चिमनी भट्ठा पर नवादा जिले के निस्कॉल थाना अंतर्गत ओरैना गांव निवासी प्रमोद चौहान का 16 वर्षीय पुत्र प्रह्लाद चौहान जो ईंट भट्ठा पर मजदूरी का काम करता था. मंगलवार की देर शाम अचानक करेंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर मौत हो गयी. आनन-फानन में भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों ने उसे कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अलावलपुर गांव के ईंट भट्ठा पर काम करने वाले नवादा जिले के ओरैना गांव निवासी प्रह्लाद चौहान नामक एक मजदूर की करेंट लगने से मौत हो गयी है. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए अरवल सदर अस्पताल भेज दिया.

दुर्घटना में युवक घायल

कुर्था. कुर्था-गया मुख्य मार्ग पर विद्रोही चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया जिसे आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से कुर्था सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >