Seva Sankalp Abhiyan: भारतीय जनता पार्टी काको उत्तरी मंडल की बैठक सोमवार को मंडल कार्यालय काको में मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मंटू की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जोहन राम के निधन पर शोक व्यक्त कर की गयी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
बताया गया कि स्वर्गीय जोहन राम ने वर्ष 1980 में जनसंघ के टिकट पर बोधगया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. बैठक में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी.
17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान कुल 13 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
अभियान के तहत होंगे 13 कार्यक्रम
बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान आशीर्वाद का दिया, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, बड़नगर सेवा वाराणसी, सेवा मेरा योगदान, सेवा हेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज तथा जन सेवक महाकुंभ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसके अलावा पंचायत से पार्लियामेंट तक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा.
पंचायत और गांव स्तर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मंटू ने कहा कि सभी कार्यक्रमों को मंडल स्तर से लेकर पंचायत और गांव स्तर तक आयोजित किया जायेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की.
ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में मंडल के पूर्व अध्यक्ष सरमानंद शर्मा, संजीव कुमार चुन्नू, अनीश अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, कृष्णा चौधरी, रंजीत दास, मोहम्मद अली, अशोक चौधरी, अवधेश पासवान समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे. सभा समाप्ति के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री रंजीत दास ने किया.
