Jehanabad : वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की गयी जान, दूसरा घायल

एनएच-33 पर गुरुवार की रात सड़क हादसे में 18 वर्षीय नीतीश कुमार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

काको. एनएच-33 पर गुरुवार की रात सड़क हादसे में 18 वर्षीय नीतीश कुमार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक नीतीश कुमार मुन्नीचक जहरबिगहा गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, नीतीश काको से अपने घर मुन्नीचक जहरबिगहा जा रहा था. इसी दौरान जहानाबाद की ओर से आ रहे एक अन्य वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है. सूचना मिलते ही काको थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. घटना की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. पुलिस दुर्घटना में शामिल अन्य वाहन की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >