Jehanabad : डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की गयी जान

अरवल-जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर सरैया गांव के निकट डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

जहानाबाद

. अरवल-जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर सरैया गांव के निकट डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान पारसबिगहा थाना क्षेत्र के पंडौल बेलदारीबिगहा निवासी मंटू बिंद के रूप में की गयी है. वह बाइक से अपने घर से ससुराल जा रहा था. उसका ससुराल पटना जिले के खीरी मोड़ थाना अंतर्गत जरखा गांव में बताया जाता है. रास्ते में सरैया गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना सबसे पहले स्थानीय लोगों ने किंजर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर किंजर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हालांकि घटनास्थल को लेकर यह स्पष्ट हुआ कि यह क्षेत्र परसबिगहा थाना अंतर्गत आता है. इसके बाद किंजर पुलिस ने मामले की जानकारी परसबिगहा थाना को दी. सूचना मिलने पर परसबिगहा थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. थाना प्रभारी के अनुसार यह घटना अरवल जिले की सीमा पर हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और डंपर चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >