Jehanabad : डबल इंजन सरकार में बिहार विकास के नये शिखर पर : ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार को बरकरार रखने के लिए एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाना जरूरी है.

Jehanabad Eection. रतनी/जहानाबाद सदर. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार को बरकरार रखने के लिए एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को तीर छाप पर 11 नवंबर को बटन दबाकर विधानसभा भेजें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पिछले 20 वर्षों में विकास की दिशा में जबरदस्त प्रगति की है. अब इस रफ्तार को और तेज करने के लिए जनता का एक-एक मत बेहद कीमती है. ललन सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है, आने वाले कार्यकाल में बिहार पूरे देश में विकास के मामले में नंबर वन राज्य बनेगा. केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दल बिहार में शांति और विकास का माहौल बिगाड़कर पुनः जंगल राज लाना चाहते हैं, लेकिन जनता अब समझदार है. उन्होंने कहा कि एक-एक तीर से दस-दस लालटेन फोड़ने का काम कीजिए. ललन सिंह ने नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वृद्धावस्था पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये की गयी है, जीविका दीदी को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिला है और लड़कियों के लिए साइकिल व छात्रवृत्ति की राशि दुगनी की गयी है. उन्होंने कहा कि अब हर वर्ग को सम्मान मिला है सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ा है. उन्होंने कहा कि आज बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है, लोग रात के दो बजे भी बिना भय के घर लौट रहे हैं यह बदलाव एनडीए की देन है. इधर, सम्मतबिगहा के खेल मैदान में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार पिछले 20 वर्षों से बिहार के विकास के लिए समर्पित है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि एनडीए में मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं और वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने चारा घोटाला किया, अपहरण-हत्या का दौर चलाया, वही अब फिर से सत्ता में आने की बात कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता उन्हें कभी मौका नहीं देगी. उपेंद्र कुशवाहा ने लोगों से अपील की कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए जहानाबाद में एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को भारी मतों से विजयी बनाएं. वहीं जहानाबाद में केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए की लहर चल रही है. सभी सीटों पर एनडीए की जीत तय है. उन्होंने अपील की कि किसी के बहकावे में न आएं और न ही भावना में बहें, बल्कि राज्य के विकास के लिए एनडीए को विजयी बनाएं. ललन सिंह बुधवार को जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के राजाबाजार, सर गणेश दत्त नगर, रतनी फरीदपुर प्रखंड के झुनाठी और नोआवां गांव में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >