Bihar News: बिहार में बदमाशों ने पुलिस जवान पर चलाई गोलियां, मेला घूमकर लौट रहा था जवान

Bihar News: जहानाबाद के सिकरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है. मेला घूमकर घर लौट रहे पुलिस जवान पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी है. इस हमले में एक जवान सहित दो लोग घायल हो गए हैं. घायलों की पहचान विक्की कुमार और करू ठाकुर के रूप में हुई है.

Bihar News: जहानाबाद के सिकरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है. मेला घूमकर घर लौट रहे पुलिस जवान पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी है. इस हमले में एक जवान सहित दो लोग घायल हो गए हैं. घायलों की पहचान विक्की कुमार और करू ठाकुर के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे सिकरिया हाई स्कूल के पास की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, विक्की कुमार बिसटौल गांव के निवासी थे. जब वह घर लौट रहे थे, तब उन्होंने सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल को हटाने के लिए कहा, जिससे वहां खड़े अपराधियों से झड़प हो गया. विवाद बढ़ते ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें विक्की और करू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर पुलिस पहुंच अस्पताल में कराया भर्ती

इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Also Read: आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपने सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश, नोटिस के बाद तेजस्वी ने खाली किया था बंगला

पुलिस ने क्या कहा?

सिकरिया के थाना अध्यक्ष शशिकांत पांडे ने बताया कि पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के कुछ अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति बीच सड़क पर मोटरसाइकिल लगाकर खड़े थे. तभी विक्की कुमार मोटरसाइकिल लेकर आ रहा था उसने मोटरसाइकिल हटाने को कहा इसी बात को लेकर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. जिसमें दो लोगों को गोली लगी है पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. जिस व्यक्ति द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है वह व्यक्ति का पूर्व से भी अपराधीक इतिहास है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >