PHOTOS : बराबर पहाड़ पर जहानाबाद DM ने संभाली सफाई की कमान, दस्ताने पहनकर खुद साफ किया कचरा

1 / 9
PHOTOS : बराबर पहाड़ पर जहानाबाद DM ने संभाली सफाई की कमान, दस्ताने पहनकर खुद साफ किया कचरा
फुल स्क्रीन में देखें

जहानाबाद DM ने बराबर पहाड़ पर किया कचरा साफ

जहानाबाद. जिले के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल बराबर में रविवार को कुछ अलग तस्वीर देखने को मिली. जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया खुद हाथों में दस्ताने पहनकर पहाड़ी और आसपास जमा कचरा साफ करती नजर आईं. श्रावणी मेले के समापन के बाद डीएम के नेतृत्व में "Zero Litter Barabar" अभियान चलाया गया. इस दौरान आम लोगों से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, छात्र-छात्राओं और जवानों ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया.

2 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

हाथों में दस्ताने पहन सफाई करती दिखीं डीएम

बराबर पहाड़ी पर स्वच्छता अभियान के दौरान डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने खुद सफाई अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने हाथों से कचरा उठाकर वहां से हटाया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया.

3 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

श्रावणी मेला खत्म होने के बाद शुरू हुआ अभियान

श्रावणी मेले के समापन के बाद बराबर पर्यटन क्षेत्र में 'Zero Litter Barabar' अभियान का आयोजन किया गया. मेले के बाद पहाड़ी और आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे को हटाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे.

4 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

राष्ट्रीय विरासत को स्वच्छ रखने का संदेश

अभियान के दौरान डीएम ने कहा कि बराबर की ऐतिहासिक गुफाएं राष्ट्रीय विरासत हैं. इन्हें स्वच्छ रखना और संरक्षित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है.

5 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

पर्यटकों से कचरा नहीं फैलाने की अपील

जिला प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों से अपील की कि बराबर की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत का आनंद लें, लेकिन परिसर में प्लास्टिक, बोतल, रैपर या अन्य कचरा नहीं फैलाएं. कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की गई.

6 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

स्वच्छता अभियान में आम नागरिकों के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, भारत स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, गृह रक्षा वाहिनी के जवान और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए. सभी ने मिलकर सफाई अभियान में योगदान दिया.

7 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

'ना कचरा फैलाएंगे, ना फैलाने देंगे' का संकल्प

अभियान के दौरान लोगों से 'ना कचरा फैलाएंगे, ना फैलाने देंगे' के संकल्प के साथ स्वच्छ बराबर और आदर्श जहानाबाद बनाने में भागीदारी की अपील की गई.

8 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

सफाई के साथ विरासत संरक्षण का संदेश

अभियान का उद्देश्य केवल कचरा हटाना नहीं, बल्कि ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना भी रहा. डीएम ने कहा कि विरासत को अगली पीढ़ी तक स्वच्छ और सुरक्षित रूप में पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है.

9 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

डीएम ने प्रतिभागियों का जताया आभार

अभियान में शामिल स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, जवानों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और आम नागरिकों के प्रति डीएम ने आभार जताया. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता और विरासत संरक्षण जैसे अभियानों को स्थायी रूप दिया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अनुराग

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >