जहानाबाद. अरवल-जहानाबाद एनएच 110 पर वभना और सिकरिया के बीच रविवार को हुई एक ऑटो दुर्घटना में उस पर सवार आठ लोग घायल हो गये. सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं. वे लोग कुर्था से जहानाबाद ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो रिजर्व करके आ रहे थे. इसी दौरान वभना और सिकारिया के बीच सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के दौरान ऑटो चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण टेंपो पास के गड्ढे में पलट गई. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार सभी आठ लोग जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है. घायलों में तनीषा कुमारी, शोभा देवी अमरेश कुमार, अनुसूईया कुमारी, श्रीकांत कुमार, प्रियांशु कुमार, मुस्कान और अंशिका रानी शामिल हैं. सभी घायल कुर्था के निघावां और बड़का गांव के निवासी बताए जाते हैं. बाद में सभी घायल के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गयी जिसके बाद उनके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना के विवरण की पूछताछ कर रही है.
बाइक सवार को बचाने में गड्ढे में पलटा ऑटो, आठ घायल

बाइक सवार को बचाने में गड्ढे में पलटा ऑटो, आठ घायल
Copied link
अरवल-जहानाबाद एनएच 110 पर वभना और सिकरिया के बीच रविवार को हुई एक ऑटो दुर्घटना में उस पर सवार आठ लोग घायल हो गये. सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं. वे लोग कुर्था से जहानाबाद ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो रिजर्व करके आ रहे थे.