21 सदस्यीय नई जिला कमेटी गठित, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प

जहानाबाद में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ का तृतीय जिला सम्मेलन आयोजित, नई कमेटी गठित कर मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का लिया गया संकल्प।

Jehanabad News : जहानाबाद जिले के एक निजी मैरिज हॉल में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ का तृतीय जिला सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता वीणा कुमारी ने की, जबकि राज्य कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी की देखरेख में कार्यवाही शुरू हुई. इस दौरान उन्होंने संघ के नियम, अधिकार एवं कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी.

मंटू देवी जिला मंत्री, अनीता कुमारी बनीं अध्यक्ष

सम्मेलन के दौरान जिला सचिव कॉमरेड मंटू देवी ने 21 सदस्यीय नई जिला कमिटी के सदस्यों के नामों का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. नई कमिटी में मंटू देवी को जिला मंत्री, अनीता कुमारी को अध्यक्ष, पूनम कुमारी को कोषाध्यक्ष तथा वीणा कुमारी और प्रमिला सिन्हा को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं मंजू कुमारी और गायत्री कुमारी को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

तीन सदस्य बने मुख्य सलाहकार

जगदीश प्रसाद, दिनेश प्रसाद और रामप्रसाद को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया. इसके अलावा प्रियंका, रंजू, सांता, रीता, मंशा, अंजू, ज्ञानती, स्वाती, अफीम और संजू को जिला कमिटी का सदस्य बनाया गया.

मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प

सम्मेलन में नवगठित जिला कमिटी ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मांगों और समस्याओं को लेकर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया. साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी 6 सितंबर को बोधगया में आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन में जिला कमिटी के सभी सदस्य प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >