Jehanabad : गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे अमथुआ पंचायत के मुखिया

डीएम अनिल कुमार सिन्हा द्वारा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष मे काको प्रखंड अंतर्गत अमथुआ पंचायत के मुखिया मेराज अहमद को दी शुभकामनाएं दीं.

जहानाबाद नगर

. डीएम अनिल कुमार सिन्हा द्वारा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष मे काको प्रखंड अंतर्गत अमथुआ पंचायत के मुखिया मेराज अहमद को दी शुभकामनाएं दीं. डीएम ने बताया कि यह काफी हर्ष की बात है कि काको प्रखंड अंतर्गत अमथुआ पंचायत की मुखिया मेराज अहमद द्वारा पंचायत के विकास में उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए लाल किला, नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण मिला है. बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अधीन बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्थान (बीएसपीआरआइ) के परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह ने इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र भेजकर सूचित किया है. इसी क्रम में डीएम द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में मुखिया मेराज अहमद को भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा गया.

डीएम द्वारा यह भी बताया गया कि अमथुआ पंचायत के मुखिया द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने मे अपना अपेक्षित सहयोग दिया है. उन्होंने बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर भी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया था. मुखिया के अपेक्षित सहयोग का ही देन है कि आज पंचायत खुशहाल के पथ पर अग्रसर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >