जहानाबाद में निगरानी के हत्थे चढ़ा अमीन, 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जहानाबाद जिले में भूमि नापी के लिए 5000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में अमीन अनिल कुमार सिंह को निगरानी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है. जानें पूरा मामला.

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. भूमि नापी के मामले में 5 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में अमीन अनिल कुमार सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.

निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने मखदुमपुर अंचल कार्यालय में छापेमारी की. कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम चौधरी ने किया. टीम ने अमीन अनिल कुमार सिंह को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

भूमि नापी के लिए किया था आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार गया जी जिले के बेलागंज निवासी विमलेश कुमार उर्फ राखी वर्मा ने अपनी 26 डिसमिल भूमि की नापी के लिए 5 फरवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था. आरोप है कि आवेदन के बावजूद अमीन लगातार उन्हें टालते रहे और कार्य कराने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की.

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत की जांच के लिए 23 जून को टीम जहानाबाद पहुंची. प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई.

रिकॉर्ड रूम में रंगे हाथ हुई गिरफ्तारी

बुधवार को मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये लेते समय अमीन अनिल कुमार सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. कार्रवाई के बाद टीम आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ पटना ले गई.

Also Read : जहानाबाद के सलारपुर में बाराती व शराती पक्ष के बीच जमकर मारपीट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashok Jehanabad

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >