Jehanabad : परासी पैक्स गोदाम में बोरा दबने से मजदूर की मौत

परासी थाना क्षेत्र के वालिदाद पैक्स गोदाम में शनिवार को एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेंद्र राम, ग्राम सैदपुर, थाना परासी, जिला अरवल के रूप में की गयी है.

कलेर. परासी थाना क्षेत्र के वालिदाद पैक्स गोदाम में शनिवार को एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेंद्र राम, ग्राम सैदपुर, थाना परासी, जिला अरवल के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र राम पैक्स गोदाम में पिछले 10 वर्षों से मजदूरी का काम कर रहे थे. शनिवार को वे नित्य की तरह बोरा उठाने और लादने का काम कर रहे थे, इसी दौरान उनके ऊपर चावल का बोरा गिर गया. इससे दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. परासी थानाध्यक्ष सेराज आलम ने बताया कि राजेंद्र राम की मौत बोरा गिरने से हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल भेज दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में परिजन की ओर से अभी तक कोई लिखित बयान नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >