Jehanabad : छापेमारी में बालू लदे ट्रैक्टर का डाला जब्त

पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर का डाला जब्त किया गया है.

घोसी. पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर का डाला जब्त किया गया है. इस संबंध में खनन निरीक्षक चौधरी सूर्यमंणी भाई पटेल के लिखित आवेदन पर घोसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक और मालिक की तलाश में जुटी है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हवलीपुर नहर बांध के रास्ते अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है. सूचना के आधार पर घोसी पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने गंगापुर गोड़सर गांव के समीप छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान एक ट्रैक्टर बालू लेकर गुजर रहा था. पुलिस टीम को देखते ही चालक और बालू माफिया घबरा गये तथा ट्रैक्टर का डाला छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये. हालांकि पुलिस ने मौके से बालू लदा डाला जब्त कर लिया. मामले की जांच के बाद अवैध खनन और परिवहन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एक लाख नौ हजार नौ सौ बारह रुपये का जुर्माना लगाया गया है. पुलिस अब ट्रैक्टर मालिक और फरार लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >