बारात के दौरान नेबारी के गंज में आग, एक लाख की क्षति

शकूराबाद थाना क्षेत्र के खैरूचक मठिया गांव में हुई घटना

जहानाबाद. शकूराबाद थाना क्षेत्र के खैरूचक मठिया गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे नेबारी के गंज में अचानक आग लग गयी. घटना उस समय हुई जब गांव में एक बारात आयी हुई थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे. जानकारी के अनुसार, आग लगने से नेबारी के गंज में रखा नेवारी और अन्य सामान जलकर राख हो गया. किसान भोला शंकर ने आरोप लगाया है कि बाराती पक्ष के कुछ लोगों द्वारा आग लगायी गयी है. घटनास्थल से एक व्यक्ति का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है, जो बाराती पक्ष से संबंधित बताया जा रहा है. आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. साथ ही अग्निशामक यंत्र और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था. पीड़ित किसान के अनुसार इस घटना में लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना किसान द्वारा डायल 112 पर फोन कर पुलिस को भी दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >