500 व 100 के नोटों की किल्लत बरकरार

एटीएम से निकलने लगे पैंतालीस सौ रुपये जहानाबाद : केंद्र सरकार व रिजर्व बैंक के नये नियम की घोषणा के बाद जिले के विभिन्न एटीएम से नोट निकलने की राशि दोगुनी हो गयी है. एटीएम से पच्चीस सौ के जगह अब पैतालिस सौ रुपये की निकासी की जा सकती है. हालांकि छोटे नोट एटीएम में […]

एटीएम से निकलने लगे पैंतालीस सौ रुपये

जहानाबाद : केंद्र सरकार व रिजर्व बैंक के नये नियम की घोषणा के बाद जिले के विभिन्न एटीएम से नोट निकलने की राशि दोगुनी हो गयी है. एटीएम से पच्चीस सौ के जगह अब पैतालिस सौ रुपये की निकासी की जा सकती है. हालांकि छोटे नोट एटीएम में नहीं डाले जाने के कारण सोमवार को दो हजार के जगह मात्र चार हजार रुपया ही एटीएम से निकल रहे थे. एटीएम मशीन में 100 व 500 का नोट नहीं रहने के कारण कई उपभोक्ताओं को 4500 के जगह पर 4000 रुपये ही निकासी कर संतोष करना पड़ा. शहर के स्टेट बैंक मुख्य शाखा के एटीएम सहित कई जगहों पर स्थापित अन्य एटीएम से भी 100 और 500 के नोट नहीं निकले.
छोटे नोट नहीं निकलने के कारण मजबूरी में लोगों को दो हजार का नोट निकालना पड़ा. कई उपभोक्ताओं ने बताया कि आरबीआइ के निर्देश जारी होने के बाद छोटे नोट मिलने की आस लोगों में जगी थी. लोग छोटे नोट निकालने के लिए एटीएम पहुंचे थे लेकिन छोटे नोट नहीं निकलने पर उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है. उपभोक्ता अशोक कुमार ने बताया कि नये नियम की घोषणा के बाद जब 4500 रुपया निकालना चाहा तो मशीन से पैसे की निकासी नहीं हुई. दूसरे बार में 2000-2000 का दो नोट मशीन से निकला. जानकारी के अनुसार शहर के इक्के-दुक्के ऐसे एटीएम हैं जहां 100 रुपये का नोट उपभोक्ताओं को देखने को मिल रहा है. कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सौ और पांच सौ रुपये के नोट के लिए दर्जनों एटीएम का चक्कर काट लिया लेकिन कहीं भी नहीं मिला.
कब दर्शन होंगे एटीएम में 100 और 500 सौ के नोट : ग्राहकों को एटीएम से 100 और 500 रुपये के नोट की निकासी नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. छोटे नोट निकालने वाले उपभोक्ता को 100 और 500 के नोट नहीं निकलने से सोमवार को भी निराश होना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >