योग मानसिक सबलता व एकाग्रता प्रदान करता है

जहानाबाद (नगर) : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के स्वामी श्रद्धानंद सभागार में पतंजलि योग समिति तथा विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को होनेवाले समारोह की तैयारियों तथा पाठ्यक्रम में योग के महत्व को ध्यान में रख कर आयोजित योग शिविर का शुभारंभ प्राचार्य […]

जहानाबाद (नगर) : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के स्वामी श्रद्धानंद सभागार में पतंजलि योग समिति तथा विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को होनेवाले समारोह की तैयारियों तथा पाठ्यक्रम में योग के महत्व को ध्यान में रख कर आयोजित योग शिविर का शुभारंभ प्राचार्य एके बक्शी ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में भाग ले रहे शिक्षकों व छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखता है बल्कि मानसिक सबलता और एकाग्रता भी प्रदान करता है .

योग के नियमित अभ्यास से जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन में सहायता मिलती है. शिविर में 21 जून के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी किये गये प्रोटोकाल के अनुरूप योग का अभ्यास कराया गया. पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षक राकेश कुमार द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया.

इस अवसर पर अजय पांडेय , कुमारी रंजना ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया . शिविर का संचालन चितरंजन कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >