मतदान केंद्रों पर देखने को मिली बदइंतजामी

जहानाबाद (सदर) : जिला प्रशान द्वारा पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को सारी सुविधा देने का दावा ठोका जा रहा था, लेकिन पांचवें चरण में काको प्रखंड क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए कई बूथों पर कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी. बढ़ौना पंचायत के भसेरी मतदान केंद्र संख्या दो एवं […]

जहानाबाद (सदर) : जिला प्रशान द्वारा पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को सारी सुविधा देने का दावा ठोका जा रहा था, लेकिन पांचवें चरण में काको प्रखंड क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए कई बूथों पर कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी. बढ़ौना पंचायत के भसेरी मतदान केंद्र संख्या दो एवं तीन पर सभी मतदाता कड़ी धूप में लाइन में लगे हुए थे.

प्रशासन द्वारा टेंट नहीं लगाया गया था. इसके कारण मतदाताओं को धूप में लाइन लग कर मतदान करना पड़ रहा था. भसेरी के मतदान केंद्र पर धूप में लाइन में लगे मतदाता दिनेश शर्मा गश खाकर गिर गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >