कलश स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्र शुरू

कलश स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्र शुरूप्रथम दिन हुई शैलपुत्री की पूजा फोटो -01जहानाबाद नगर. कलश स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्र आरंभ हो गया . नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा की गयी . पर्वतराज हिमालय के पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा . यही नवदुर्गाओं में प्रथम […]

कलश स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्र शुरूप्रथम दिन हुई शैलपुत्री की पूजा फोटो -01जहानाबाद नगर. कलश स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्र आरंभ हो गया . नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा की गयी . पर्वतराज हिमालय के पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा . यही नवदुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं . जिनकी नवरात्र के प्रथम दिन पूजा और उपासना की गयी . इससे पूर्व शहर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों तथा घर-घर में कलश स्थापना की गयी. कलश स्थापना की तैयारी एक दिन पूर्व ही आरंभ हो गया था . कलश स्थापना के लिए घर-घर में पूजा -अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी की गयी थी . शुक्रवार को नवरात्र के प्रथम दिन शुभ मुर्हुत में कलश की स्थापना की गयी. वैद्धिक मंत्रोच्चार के साथ घर-घर में तथा प्रमुख देवी मंदिरों में कलश स्थापना की गयी . घंटों चले पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार कर कलश स्थापित किया गया . नवरात्र को देखते हुए गोरक्षणी स्थित माता माण्डेश्वरी के दरबार के साथ ही अन्य प्रमुख मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था . शुक्रवार की सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी. नवरात्र का विशेष महत्व होता है . यही कारण है कि इसे पूरी जीवंतता के साथ मनाया जाता है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >