ट्रैक्टर के धक्के से बालक की गयी जान

जहानाबाद : हुलासगंज थाने के बौरी पछियारी बिगहा गांव के समीप ट्रैक्टर से धक्का लगा जाने से सात वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. हुलासगंज के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बौरी पछियारी बिगहा गांव […]

जहानाबाद : हुलासगंज थाने के बौरी पछियारी बिगहा गांव के समीप ट्रैक्टर से धक्का लगा जाने से सात वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. हुलासगंज के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बौरी पछियारी बिगहा गांव का ही निवासी उक्त बालक सड़क से गुजर रहा था. उसी दौरान तेज रफ्तार से आये एक ट्रैक्टर के चालक ने धक्का मार दिया.

वाहन के धक्के से बालक जख्मी होकर गिर पड़ा. आस-पास के ग्रामीणों ने चालक का पीछा किया, लेकिन वह तेजी से गाड़ी चलाते हुए भाग निकला. इधर, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया.

सूचना पाकर हुलासगंज के बीडीओ और स्थानीय मुखिया पीड़ित परिवार से मिले. मृत बालक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी है. कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दाह-संस्कार के लिए मुखिया के माध्यम से तीन हजार रुपये की सहायता दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >