गली का अतिक्रमण कर बना दी गौशाला

जहानाबाद : नगर पर्षद क्षेत्र के गौरक्षणी मुहल्ला स्थित एक गली के आम रास्ता को अतिक्रमण कर वहां गौशाला (खटाल) बना दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. गली का अतिक्रमण किये जाने से अन्य लोगों के समक्ष आवागमन की जटिल समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस गंभीर मामले में नगर पर्षद के कार्यपालक […]

जहानाबाद : नगर पर्षद क्षेत्र के गौरक्षणी मुहल्ला स्थित एक गली के आम रास्ता को अतिक्रमण कर वहां गौशाला (खटाल) बना दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. गली का अतिक्रमण किये जाने से अन्य लोगों के समक्ष आवागमन की जटिल समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस गंभीर मामले में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित दिया गया आदेश एक माह बाद भी बेअसर साबित है.

इसकी सूचना जिला प्रशासन को देकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. यह मामला है कि शहर के गौरक्षणी (बाबा ईश्वर दास कुटिया) से पूरब वाली गली का मुहल्ले के निवासी अनिल कुमार की पत्नी रीना देवी ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर गली में गौशाला खटाल बना देने की शिकायत की थी. आरोप लगाया गया कि प्रवीण कुमार नामक व्यक्ति ने अपने घर के समीप रास्ते का अतिक्रमण कर लिया है.

सार्वजनिक गली के रास्ते को पूरी तरह बंद करके जानवर रखने के लिए पक्का निर्माण कर लिया है जिससे गली बंद हो गयी है. इस आवेदन के आलोक में नगर पर्षद प्रशासन के द्वारा आरोप की जांच करायी गयी जिसमें पाया गया कि छह फुट रास्ते की शेष बची जमीन पर खटाल बना कर अतिक्रमण कर लिया गया है. जांच के बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने 15 फरवरी, 2016 को जारी किये गये आदेश में दो दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने को कहा था. लेकिन, एक माह बीत जाने के बाद भी अधिकारी का आदेश उपेक्षित पड़ा है. नगर पर्षद प्रशासन के द्वारा इसकी सूचना अंचल अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है. दो माह बीत जाने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाये जाने से क्षुब्ध होकर आवेदिका के पति ने इस मामले में जिला प्रशासन से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >