विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन

जहानाबाद (नगर) : सदर अस्पताल स्थित रक्त संग्रह केंद्र में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में दो लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. ब्लड बैंक के प्रभारी डाॅ ब्रज कुमार की देख-रेख में आयोजित रक्तदान शिविर में बैंक के टेक्निशियन रमेश प्रसाद द्वारा भी रक्तदान किया गया. इस मौके पर रक्तदाताओं […]

जहानाबाद (नगर) : सदर अस्पताल स्थित रक्त संग्रह केंद्र में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में दो लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. ब्लड बैंक के प्रभारी डाॅ ब्रज कुमार की देख-रेख में आयोजित रक्तदान शिविर में बैंक के टेक्निशियन रमेश प्रसाद द्वारा भी रक्तदान किया गया. इस मौके पर रक्तदाताओं को रक्तदान से होनेवाले लाभ की जानकारी दी गयी. साथ ही उन्हें बताया गया कि रक्तदान से बढ़ कर कोई दान नहीं है.

रक्तदान से कई प्रकार के लाभ हैं. रक्तदान से पूर्व पांच प्रकार की जांच की जाती है, जिससे शरीर के अंदर के रोगों की जानकारी मिल जाती है. रक्तदान करने से लाभ-ही-लाभ है. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों में रक्तदान के प्रति भांतियां हैं जिसे दूर करने की आवश्यकता है. रक्तदान से कमजोरी नहीं होती बल्की इससे शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >