स्वर्ण व्यवसायियों ने दिया धरना

उत्पाद शुल्क का किया विरोध 13 मार्च से ही बंद हैं आभूषण की सभी दुकानें जहानाबाद (नगर) : आभूषणों पर केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क लगाये जाने का विरोध करते हुए स्वर्ण व्यवसायियों ने अस्पताल मोड़ के समीप धरना दिया. स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल वर्मा एवं महासचिव संजय […]

उत्पाद शुल्क का किया विरोध

13 मार्च से ही बंद हैं आभूषण की सभी दुकानें
जहानाबाद (नगर) : आभूषणों पर केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क लगाये जाने का विरोध करते हुए स्वर्ण व्यवसायियों ने अस्पताल मोड़ के समीप धरना दिया. स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल वर्मा एवं महासचिव संजय वर्मा के नेतृत्व में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए स्वर्ण व्यवसायियों ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया.
स्वर्ण व्यवसायियों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लगायी गयी एक्साइज ड्यूटी को इंस्पेक्टर राज की संज्ञा देते हुए कहा कि इससे व्यवसायियों को काफी नुकसान होगा. स्वर्ण व्यवसायियों ने आभूषण पर लगाये गये उत्पाद शुल्क को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं होगी उनका आंदोलन जारी रहेगा. धरना में काफी संख्या में स्वर्ण व्यवसायियों शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >