रतनी : शकुराबाद बाजार में स्वर्ण व्यवसायी अजय कुमार के आवास पर स्वर्ण व्यवसायी की बैठक संपन्न हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लगायी गयी एक्साइज ड्यूटी का कड़ा विरोध किया गया तथा उसके विरोध में 17 मार्च तक दुकान बंद रखने का एलान किया गया.
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए स्वर्ण व्यवसायियों ने कहा कि जबतक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ले लेती है, तबतक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा और दुकानें बंद रहेंगी. बैठक को स्वर्ण व्यवसायी अजय प्रसाद, श्रवण कुमार, मंटू कुमार, अमीर खत्री, राजकुमार प्रसाद, मनोज रंजन, भगवान दास समेत कई लोगों ने संबोधित किया.
