जहानाबाद (नगर) : सदर अस्पताल में निर्माणाधीन नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया है . केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये. एक अप्रैल से सरकार द्वारा शराब बंदी लागू करने की घोषणा की गयी है. इसके लिए सरकार तथा जिला प्रशासन स्तर से कई सार्थक प्रयास भी किये जा रहे हैं.
शराबबंदी को अभियान का रूप देने के लिए तथा लोगों को शराबबंदी से होनेवाले नुकसान की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन एक अप्रैल से शराबबंदी लागू कराने को कटिबद्ध है. इसे देखते हुए सदर अस्पताल में नशामुक्ति केंद्र बनाया जा रहा है. जहां नशा के आदी लोगों को लाकर उन्हे नशा से मुक्त कराया जायेगा. डीएम ने निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी तथा सिविल सर्जन डाॅ ध्रुव प्रसाद भी उनके साथ थे .
