सप्ताह में एक दिन खुलता है उपस्वास्थ्य केंद्र

मखदुमपुर : एक तरफ अस्पताल में बेहरत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले से लेकर तमाम आला अधिकारियों द्वारा बैठक कर कई निर्देश दिये जा रहे हैं, वहीं मखदुमपुर प्रखंड के कुमरडीह उपस्वास्थ्य केंद्र में सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. चिकित्सीय […]

मखदुमपुर : एक तरफ अस्पताल में बेहरत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले से लेकर तमाम आला अधिकारियों द्वारा बैठक कर कई निर्देश दिये जा रहे हैं, वहीं मखदुमपुर प्रखंड के कुमरडीह उपस्वास्थ्य केंद्र में सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. चिकित्सीय व्यवस्था लचर रहने के कारण ग्रामीणों को रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर जाना पड़ता है. डाॅक्टर के नहीं रहने के कारण अस्पताल में मरीज नहीं पहुंचते हैं.
कुव्यवस्था का आलम यह है कि सरकार द्वारा बिल्डिंग तो चकाचक बना दिया गया है, लेकिन भवन देख-रेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण पड़ा है. बिल्डिंग पर चारों तरफ से सेम का लतर चढ़ा हुआ है. इससे भवन की छत को नुकसान पहुंच सकता है. बिल्डिंग की छत पर लोगों द्वारा धान सुखाया जाता है. ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल सप्ताह में एक दिन टीकाकरण के दिन ही खोला जाता है. दो एएनएम की प्रतिनियुक्ति के बावजूद अधिकतर दिन अस्पताल में ताला लटका हुआ रहता है.
कुमरडीह के अर्जुन कुमार, चाड़ के गोपाल शर्मा सहित कई लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के नियमित नहीं खुलने की शिकायत करते हुए प्रशासन से स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने की मांग की है. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य उपकेंद्र नियमित रूप से खुलने की बात बतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >