अवैध रिफिलिंग के अड्डे पर अधिकारियों का छापा

जहानाबाद : रसोई गैस से वाहन चलाने और अवैध रिफिलिंग का धंधा कर गैस की कालाबाजारी करने की गुप्त सूचना पाकर अधिकारियों और पुलिस ने शहर के काको मोड़ बस पड़ाव के समीप अचानक छापेमारी की. गुरुवार की शाम की गयी छापेमारी में गैस चालित सात टेंपो, अवैध रिफिलिंग करनेवाली मशीने, रसोई गैस के सात […]

जहानाबाद : रसोई गैस से वाहन चलाने और अवैध रिफिलिंग का धंधा कर गैस की कालाबाजारी करने की गुप्त सूचना पाकर अधिकारियों और पुलिस ने शहर के काको मोड़ बस पड़ाव के समीप अचानक छापेमारी की. गुरुवार की शाम की गयी छापेमारी में गैस चालित सात टेंपो, अवैध रिफिलिंग करनेवाली मशीने, रसोई गैस के सात खाली-भरे सिलिंडरों और 13 कार्ड जब्त किये गयेे.

एसडीएम डाॅ नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में डीटीओ एनके वर्णवाल, टाउन इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह शामिल थे. निर्माणाधीन बस स्टैंड परिसर की पश्चिमी बाउंड्री से सटे एक मकान में छापेमारी की गयी.
उस मकान में लंबे समय से रसोई गैस की अवैध ढंग से बिक्री किये जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी. सूचना के आलोक में अधिकारियों और पुलिस की टीम ने बस स्टैंड का जायजा लेने को प्रदर्शित किया और स्टैंड की चहारदीवारी फांद कर उस मकान में छापेमारी की, जहां रसोई गैस की कालाबाजारी की जाती थी. वहां अवैध रिफिलिंग कर गैस की बिक्री टेंपोचालकों से या अन्य लोगों से की जाती थी. मौके पर गैसचालित सात टेंपो भी जब्त किये गये. मौका पाकर धंधेबाज वहां से फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >