साइकिल चोर की जम कर की गयी धुनाई

जहानाबाद : शास्त्रीनगर मुहल्ला स्थित एक घर में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी करते एक युवक को पकड़ा गया. हल्ला होने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी और चोर की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक अपने को अरवल मोड़ इलाके का निवासी बताता है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. […]

जहानाबाद : शास्त्रीनगर मुहल्ला स्थित एक घर में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी करते एक युवक को पकड़ा गया. हल्ला होने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी और चोर की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक अपने को अरवल मोड़ इलाके का निवासी बताता है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. खबर के अनुसार अपराह्न करीब तीन बजे मुहल्ले के निवासी संजय कुमार के घर के मेन दरबाजे से चोर उनके घर में घुसा. घर के लोग मकान के प्रथम तल पर थे.

खटखट की आवाज सुन कर घर के लोग जब नीचे आये तो देखा कि घर के कैंपस में खड़ी साइकिल लेकर वह भाग रहा है. हल्ला करते हुए मेन रोड पर चोर को लोगों ने पकड़ लिया. इस दौरान उसकी जम कर धुनाई कर दी गयी. लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. नगर थाने की पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >