Jehanabad : अलग-अलग मामलों में 19 लोगों को किया गिरफ्तार, गये जेल

एसपी के निर्देश पर मखदुमपुर थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र से 10 लोगो को गिरफ्तार किया है.

मखदुमपुर/काको. एसपी के निर्देश पर मखदुमपुर थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र से 10 लोगो को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पलया मुहल्ले में छापेमारी कर कांड में फरार चल रही अभियुक्त मनवा देवी उर्फ पूनम देवी को गिरफ्तार किया गया है.वही कोयली गांव में छापेमारी कर पुटी कुमार उर्फ पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है. साथ ही आकोना गांव में छापेमारी कर वीरेंद्र साव को गिरफ्तार किया है. मैथ भगवानपुर गांव में छापेमारी का विनय कुमार एवं अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है. साथ ही मजरोठी बीघा गांव में छापेमारी कर आशुतोष कुमार एवं विवेकानंद यादव को गिरफ्तार किया है. गोवर्धन बीघा गांव में छापेमारी का राजेन्द्र दास को गिरफ्तार किया है तथा हेमराज बीघा गांव में छापेमारी का सागर कुमार एवं गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं काको पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर अलग अलग मामले के आरोपित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि काको में छापेमारी कर संजीत कुमार, विरोधी मांझी,अलगाना से सामु माझी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. तीनो पर न्यालय से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था. वहीं एनवां गांव से छोटन मांझी को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है. वहीं पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि भदसरा गांव में छापेमारी कर सुरेंद्र मांझी एवं विगु मांझी कांड में गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >