जहानाबाद : प्रेम-प्रसंग में दो माह पहले दिल्ली के चंदननगर से फरार एक युवती को पुलिस ने शहर के पंचमहल्ला से बरामद किया है. प्रेमी जोड़े को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस की भनक पाकर युवक फरार हो गया. दिल्ली के कृष्णा नगर थाने के एएसआइ राजेंद्र ने बताया कि अक्तूबर माह में लड़की की मां के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था जिसमें लड़का द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिये जाने की बात कही गयी थी.
दिल्ली से फरार युवती पंचमहल्ला से बरामद
जहानाबाद : प्रेम-प्रसंग में दो माह पहले दिल्ली के चंदननगर से फरार एक युवती को पुलिस ने शहर के पंचमहल्ला से बरामद किया है. प्रेमी जोड़े को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस की भनक पाकर युवक फरार हो गया. दिल्ली के कृष्णा नगर थाने के एएसआइ राजेंद्र ने बताया कि अक्तूबर माह में लड़की की मां […]

अनुसंधान में जुटी पुलिस को मोबाइल ट्रैकिंग से पता चला कि युवक अभी जहानाबाद में रह रहा है. जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने पंचमहल्ला स्थित बैजु चौधरी के मकान में छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया है. हालांकि देर शाम तक युवक को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास में जुटी थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. युवक को पुलिस पहुंचने की भनक मिल गयी तथा वह फरार हो गया.
बताया जाता है कि मूल रूप से कटिहार के प्राणपुर की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ दिल्ली में कृष्णा नगर में रहती थी जहां पटना जिले के फतेहपुर का रहने वाला पंकज भी रहा करता था. दोनों एक ही मकान में किरायेदार के रूप में रहते थे. इसी दौरान दोनों की आंखें चार हो गयी. काफी दिनों तक मोबाइल से बातचीत होती रही. इसी बीच परिजनों को इसकी जानकारी हुई.
जब परिजनों ने विरोध किया तो प्यार परवान चढ़ने के बाद युवक-युवती को लेकर अक्तूबर माह में दिल्ली से फरार हो गया. दिल्ली से भागने के बाद दोनों पटना पहुंचे. कुम्हरार स्थित एक मंदिर में लड़की ने लड़का से स्वेच्छा से शादी रचाने की बात बतायी. कुछ दिनों तक पटना में रहने के बाद एक दोस्त से संपर्क साध प्रेमी-युगल ने जहानाबाद पहुंच बैजू चौधरी के मकान में रेंट पर रूम लिया तथा दोनों महीनों से वहीं रह रहे थे. युवती ने बताया कि युवक फिलहाल पटना में हलवाई का काम करता है.