भूमि विवाद में चली गोली, छह घायल

जहानाबाद नगर : घोसी थाना क्षेत्र के वीरूपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई. इस घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गये. जबकि चार अन्य मारपीट में घायल हो गये. इनमें तीन घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जबकि तीन अन्य का इलाज […]

जहानाबाद नगर : घोसी थाना क्षेत्र के वीरूपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई. इस घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गये. जबकि चार अन्य मारपीट में घायल हो गये. इनमें तीन घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

जबकि तीन अन्य का इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया. गोली लगने से घायल महेंद्र सिंह का पुत्र नीरज सिंह तथा भोला सिंह की पत्नी सुमन देवी को प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. वहीं घायल महेंद्र सिंह को इलाज के बाद उन्हें घर भेजा गया. नीरज सिंह को गले में गोली लगी है. जबकि सुमन देवी के बाएं हाथ में गोली लगी है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में डेढ़ बिगहा जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था. गांव का एक पक्ष उक्त जमीन को अपना बता रहा था. जबकि दूसरा पक्ष उक्त जमीन पर अपना हक जता रहा था. गत एक माह से इस बात को लेकर विवाद था. शुक्रवार की दोपहर उक्त जमीन जिस पर गांव के बच्चे खेला करते थे.
जमीन का उपयोग खेल मैदान के रूप में हो रहा था. उक्त जमीन पर एक पक्ष द्वारा हनुमान जी की मूर्ति भी लगायी गयी थी तथा झंडा गाड़ा गया था. शुक्रवार की दोपहर दूसरे पक्ष के लोगों ने उक्त जमीन पर चढ़े झंडे को उखाड़ दिया तथा मूर्ति को भी वहां से हटा दिया गया. इसी बात को लेकर पहले पक्ष के लोगों द्वारा विरोध जताया गया, जिसके बाद गोलीबारी की घटना होने लगी. ग्रामीणों की माने तो करीब सैकड़ों चक्र गोलियां चलीं.
इस घटना में नीरज सिंह तथा सुमन देवी गोली लगने से घायल हो गये. वहीं महेंद्र सिंह, नीरज कुमार, जूली कुमारी, विमला देवी मारपीट में जख्मी हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही घोसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी मौके पर जाने से हिचकती रही. आखिरकार घोसी थाने के दारोगा धीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गये.
हालांकि इस दौरान उन्हें ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. ग्रामीणों द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गयी. फिर भी उन्होंने गोली लगने से घायल नीरज सिंह, सुमन देवी तथा महेंद्र सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोली से घायल दोनों को पीएमसीएच भेज दिया गया. वहीं मारपीट में घायल महेंद्र सिंह को इलाज के बाद घर भेज दिया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष, एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव, घोसी बीडीओ अनुपम कुमार, सीओ अलका कुमारी ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली. बताया जाता है कि आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा गांव के ही एक घर के आगे खड़ी बोलेरो गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया है.
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ वीरूपुर गांव : गोलीबारी की घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान वीरूपुर गांव पहुंच गये. एसपी मनीष स्वयं घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी लेते दिखे. उनके द्वारा दोनों पक्षों के लोगों से बातें कर मामले की वस्तुस्थिति से अवगत हुए.
गांव में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस के जवान के कारण पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा. पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है. यह पता लगाने में लगी है कि आखिर यह जमीन जिस पर वर्षों से गांव के बच्चे खेला करते हैं और जिसका उपयोग खेल मैदान के रूप में हो रहा है वह किसका है. डेढ़ बीघा जमीन पर मालिकाना हक जताने को लेकर हुई शुक्रवार की घटना के बाद पुलिस काफी मुस्तैदी से इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
जमीन मापी कराने आये दिल्ली पुलिस का दारोगा भी घायल : वीरूपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई गोलीबारी तथा मारपीट की घटना में दिल्ली पुलिस का दारोगा नीरज कुमार भी घायल हो गया. वह छुट्टी लेकर अपने घर जमीन की मापी कराने आये थे. शुक्रवार की दोपहर घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने नीरज को पुलिस की गिरफ्त से लेकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >