गैंगस्टर के घर पर यूपी पुलिस ने चिपकाया नोटिस

सीवान : उत्तर प्रदेश के जीआरपी थाने की पुलिस ने हाजिर नहीं होने पर शहर के पुरानी किले निवासी एक गैंगस्टर के घर पर इस्तेहार को चस्पा किया. भटनी एसएचओ ने बताया कि पुराना किले निवासी अब्दुल गफूर के पुत्र वसी अहमद के खिलाफ भटनी जीआरपी में एक गैंगस्टर का माला दर्ज है. आरोपित वसी […]

सीवान : उत्तर प्रदेश के जीआरपी थाने की पुलिस ने हाजिर नहीं होने पर शहर के पुरानी किले निवासी एक गैंगस्टर के घर पर इस्तेहार को चस्पा किया. भटनी एसएचओ ने बताया कि पुराना किले निवासी अब्दुल गफूर के पुत्र वसी अहमद के खिलाफ भटनी जीआरपी में एक गैंगस्टर का माला दर्ज है. आरोपित वसी अहमद कई दिनों से फरार हो रहा है. उन्होंने बताया कि हाजिर नहीं होने पर उसके विरुद्ध कोर्ट द्वारा जारी इस्तेहार को चस्पा किया गया है. अगर फिर भी वह हाजिर नहीं होता है तो उसके नाम की संपत्ति की कुर्की की जायेगी. इस्तेहार चस्पा करने के बाद यूपी पुलिस लौट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >