शराब के नशे में भाई की पत्नी से की छेड़खानी, गिरफ्तार

जहानाबाद:बिहार के जहानाबाद में नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी अंतर्गत मोकर गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी किये जाने के मामले में उसके भैंसुर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपित मुकुल शर्मा को जेल भेजा गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि महिला का पति घर […]

जहानाबाद:बिहार के जहानाबाद में नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी अंतर्गत मोकर गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी किये जाने के मामले में उसके भैंसुर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपित मुकुल शर्मा को जेल भेजा गया है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि महिला का पति घर से बाहर था. उसके भैंसुर नशे की हालत में शनिवार की रात उसके कमरे में घुस गया और अपनी भभु के साथ अश्लील हरकतें करने लगा. अपने साथ छेड़खानी किये जाने पर भभु ने हल्ला मचाया. जब लोग जुटे तब उसकी इज्जत बच गयी. इस घटना की सूचना कड़ौना ओपी में दी. सूचना पाकर ओपी प्रभारी विपिन कुमार सिंह मोकर गांव में छापेमारी कर आरोपित भैंसुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >