कट्टे से लड़की को जख्मी कर घर में की लूटपाट

जहानाबाद : शहर के होरिलगंज मोहल्ला में किराये के मकान में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी किये जाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बोधगया थाना क्षेत्र के दहरिया गांव की मूल निवासी 16 वर्षीया लड़की के बयान पर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें होरिलगंज मोहल्ले का ही युवक […]

जहानाबाद : शहर के होरिलगंज मोहल्ला में किराये के मकान में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी किये जाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बोधगया थाना क्षेत्र के दहरिया गांव की मूल निवासी 16 वर्षीया लड़की के बयान पर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें होरिलगंज मोहल्ले का ही युवक अमरनाथ चौधरी पिता महेश चौधरी को अभियुक्त बनाया गया है.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की ने पुलिस को दिये गये अपने बयान में कहा है कि शुक्रवार की शाम 4:30 बजे वह होरिलगंज स्थित किराये के मकान में अकेली थी. उसी दौरान उसे अकेली पाकर मोहल्ले के हा अमरनाथ चौधरी घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा. जब वह विरोध की तो हाथ में लिये देसी कट्टा से उसके सिर पर मारकर घायल कर दिया, जिससे वह गिर पड़ी. लड़की ने यह भी कहा है कि उसके बाद उक्त युवक ने घर के एक कमरे में रखी गोदरेज से 5 हजार रुपये, सोने की एक चेन और उसकी मां के पर्स में रखे आधार कार्ड और मतदाता पहचान-पत्र भी ले भागा. जाते-जाते हल्ला नहीं करने की धमकी दी गयी. शोरशराबा मचाने पर जान से मार देने और मोहल्ले से निकाल देने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपित युवक को पकड़ने के लिए सक्रिय है. वह फरार बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >