जहानाबाद : घोसी थाना क्षेत्र के खीरी गांव के निवासी कृष्णा मांझी ने लाठी-पिस्तौल का भय दिखा अपनी नाबालिग बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में गुरुवार को एसपी के कार्यालय में उन्होंने आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने और लड़की को मुक्त कराने का अनुरोध किया है. उक्त व्यक्ति का कहना है कि उसकी 13 वर्षीया पुत्री चार मार्च को बकरी चराने के लिए बधार में गयी थी. उसी दौरान गांव के ही चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया.
हथियार दिखा लड़की के अपहरण का आरोप
जहानाबाद : घोसी थाना क्षेत्र के खीरी गांव के निवासी कृष्णा मांझी ने लाठी-पिस्तौल का भय दिखा अपनी नाबालिग बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में गुरुवार को एसपी के कार्यालय में उन्होंने आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने और लड़की को मुक्त कराने का अनुरोध किया है. उक्त व्यक्ति का कहना […]

25 अप्रैल को एक आरोपित की मां उसकी पुत्री को घर पर लेकर आयी और केस-मुकदमा करने पर जान से मारने की धमकी दी. तब से उसकी बेटी घर पर थी. आरोप लगाया है कि एक मई को दोपहर तीन अभियुक्त पिस्तौल एवं लाठी लेकर आये और जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर उसकी बच्ची को दोबारा लेकर चले गये.