कल्पा गांव का रहनेवाला है विष्णु चौधरी
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कल्पा ओपी अंतर्गत कल्पा गांव का निवासी विष्णु चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी कल्पा और गोनसा गांव के बीच बधार से हुई. छापेमारी का नेतृत्व ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने की. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति डकैती कांड का आरोपित है, जो करीब 10 वर्षों से फरार था. न्यायालय से उसके खिलाफ लाल वारंट निर्गत था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित बधार स्थित पेड़ से ताड़ी उतार रहा है. पुलिस कर्मियों ने उसकी घेराबंदी की. ताड़ी खरीदने के नाम पर पुलिस उसके नजदीक पहुंची और उसे धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजा गया है.
