जहानाबाद सदर : देश में सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी सद्भाव के राष्ट्रीय उपवास कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिला कमेटी द्वारा समाहरणालय के समीप एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ने की. उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के नेताओं ने कहा कि आज देश बहुत संकट के दौर से गुजर रहा है. देश में जातीय, धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है.
देश में लोग आपस में जाति-जाति और दूसरे समुदाय से दूरी बनाने की कोशिश में है लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ रहे नफरत को कम करने के लिए और अापसी सौहार्द रखने के लिए पूरे देश में एक उपवास कार्यक्रम के माध्यम से संदेश देने का काम किया है. भारत बंद के दौरान पूरे देश में जातीय, हिंसा हुई. इसके बाद से पूरे देश में जातीय, संघर्ष कराने की साजिश चल रही है. जातीय विशेष को बिना कोई कारण के प्रताड़ित किया जा रहा है.
केंद्र में भाजपा की सरकार और उसके सहयोगी राज्य सरकार द्वारा साजिश की जा रही है लेकिन कांग्रेस इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी. कार्यक्रम को पार्टी के प्रवक्ता प्रो भूषण कुमार, खलील अंसारी, सुरेंद्र शर्मा, अवध पासवान, सैयद कैशर आलम रिजवी, कविता कुमारी, जयशंकर शर्मा, रामजी प्रसाद, गौरीशंकर यादव, अंबिका यादव, शिवशंकर सिंह, रामचंद्र साव, कमलेश कुशवाहा, परशुराम विंद, विनोद पांडेय, प्रेम कुमार समेत कई लोगों ने संबोधित किया.
