अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
रतनी : जहानाबाद-अरवल एनएच 110 स्थित परसबिगहा थाना क्षेत्र के चंधरिया छिलका के समीप बीती देर शाम ऑटो पलटने के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मालीचक गांव निवासी विवेक कुमार सहित दो लोग शामिल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया गया. इस सिलसिले में घायल विवेक कुमार के बयान पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो को जब्त कर लिया.
