फुटपाथी दुकानदारों को बनाया जाता है निशाना

स्थायी अतिक्रमणकारियों को मिल रहा संरक्षण बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव जहानाबाद : जिले के ऊंटा सब्जी मंडी में सोमवार को फुटपाथी दुकानदार संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अरविंद चोपड़ा ने की. बैठक में 20 अगस्त को फुटपाथी दुकानदार संघ द्वारा जिला सृजन दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में […]

स्थायी अतिक्रमणकारियों को मिल रहा संरक्षण

बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव
जहानाबाद : जिले के ऊंटा सब्जी मंडी में सोमवार को फुटपाथी दुकानदार संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अरविंद चोपड़ा ने की. बैठक में 20 अगस्त को फुटपाथी दुकानदार संघ द्वारा जिला सृजन दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में दुकानदारों ने जिला प्रशासन से कदम से कदम मिला कर सृजन दिवस को बेहतर रूप देने का निर्णय लिया है. बैठक में विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऊंटा सब्जी मंडी में बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है. पेयजल व शुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने के कारण दुकानदार से लेकर खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि मीट की दुकान को आज तक व्यवस्थित नहीं किया गया. जिससे आम लोगों को दिक्कत होती है. पूरे शहर में अतिक्रमण के नाम पर फुटपाथी दुकानदारों को निशाना बनाया जाता है जबकि स्थायी रूप से अतिक्रमण जमाये बैठे लोगों को प्रशासन का संरक्षण मिल रहा है. वैसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन कानूनी कार्रवाई करने से परहेज करती है. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला परिषद द्वारा पूर्व में पेयजल एवं शौचालय की वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने का आश्वासन दिया गया था. परंतु लंबा समय बीतने के बावजूद आज तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी. जिससे दुकानदारों में आक्रोश दिख रहा है. उन्होंने कहा कि पूरा शहर आज स्थायी अतिक्रमण की चपेट में है. परंतु प्रशासन फुटपाथी दुकानदारों पर एकतरफा कार्रवाई कर उन्हें परेशान करता है. बैठक में राजेश पासवान, धर्मवीर सिंह, योगेश ठाकुर, अरविंद साव सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >