व्यवसायियों के लिए जीएसटी लाभकारी

कार्यशाला में जीएसटी के प्रावधानों से व्यवसायियों को कराया गया अवगत जहानाबाद नगर : वाणिज्य कर विभाग द्वारा जिले के अधिवक्ताओं ,व्यवसायियों ,चाटर्ड एकाउंटेंट एवं टैक्स पेयर को जीएसटी के बारे में प्रशिक्षण दिया गया. स्थानीय कृष्णा गार्डेन में आयोजित जीएसटी प्रशिक्षण सह कार्यशाला की अध्यक्षता वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त मगध प्रमंडल संजय कुमार पंसारी […]

कार्यशाला में जीएसटी के प्रावधानों से व्यवसायियों को कराया गया अवगत

जहानाबाद नगर : वाणिज्य कर विभाग द्वारा जिले के अधिवक्ताओं ,व्यवसायियों ,चाटर्ड एकाउंटेंट एवं टैक्स पेयर को जीएसटी के बारे में प्रशिक्षण दिया गया. स्थानीय कृष्णा गार्डेन में आयोजित जीएसटी प्रशिक्षण सह कार्यशाला की अध्यक्षता वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त मगध प्रमंडल संजय कुमार पंसारी ने की. वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त द्वारा जीएसटी की महत्ता एवं उसके लाभों से अवगत कराते हुए सबकी सहभागिता की अपील की गयी .
साथ ही सभी व्यवसायियों को इसके प्रावधानों से अवगत होकर इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया गया. कार्यशाला में वाणिज्य कर सहायक आयुक्त नरेंद्र प्रताप सिंह ने जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों से व्यवसायियों को अवगत कराया. निबंधन,विवरणी दाखिला,आइटीसी,भुगतान,शास्ति आदि प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी व्यवसायी 15 जून तक निश्चित रूप से अपना नामांकन जीएसटी पोर्टल कराते हुए एआरएन नंबर प्राप्त कर लें अन्यथा जीएसटी में उन्हें आइटीसी के क्रेडिट का लाभ प्राप्त नहीं होगा. साथ ही उनके अन्य दावे भी स्वीकार नहीं किये जायेंगे.
जीएसटी से संबंधित किसी भी समस्या के निराकरण के लिए जहानाबाद अंचल कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है. वाणिज्य कर पदाधिकारी मनीष कुमार बिहारी द्वारा व्यवसायियों को विवरणी दाखिला ,भुगतान आदि के फ्लो चार्ट को समझाया. कार्यशाला में चैंबर ऑफ काॅमर्स अध्यक्ष कैलाश पोद्दार ,उपाध्यक्ष सुधीर केसरी ,अधिवक्ता अनिल मिश्रा,सूर्य भूषण प्रसाद ,रमेश कुमार ,विनय कुमार समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >