बंद कमरे से निकला शख्स तो सरेआम शौहर से लिपट गई बीवी; फिर बैठी धरने पर, जानिए पूरा माजरा

पुलिस की मौजूदगी में घंटों ड्रामा हुआ. लड़की ने बताया कि निकाह के 11 महीनों तक साथ रहने के बाद शौहर विदेश चला गया और मुझे मायके भेज दिया. आने पर रखने से मना कर दिया.....

पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि आस पास लोग भी एकत्रित हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई जहां दोनों को थाना चलने को कहा गया. पति के घर से निकलते ही महिला उसके साथ लिपट गई. लेकिन मौका देख आरोपी पति अपने भाई के साथ फरार हो गया.

दरअसल, यह पूरा वाक्या बिहार के जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव से जुड़ा है. विदेश में रह रहा पति चार साल बाद अपने घर लौटा. पति के स्वदेश लौटने की सूचना पर पत्नी भी मंगलवार की सुबह अपने सामान के साथ अपने पति के घर आ धमकी. पत्नी को घर पहुंचा देख पति ने उसे घर से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया. जब घर लौटा तो उसने अपनी बीवी को घर में रखने से इंकार कर दिया. इसको लेकर दोनों के बीच घंटों तक ड्रामा चला. इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब पुलिस की दखल हुई और पति पत्नी का विवाद घर से थाना तक पहुंच गया.

आस पास के लोगों ने बताया कि वर्ष 2019 में बिहार के नालंदा जिले के सबैत गांव निवासी शौकत अली की बेटी का निकाह एरकी गांव निवासी मो.अली इमाम अख्तर के बेटे दानिश इमाम से हुई थी. निकाह के 11 माह बाद दानिश इमाम विदेश चला गया. इधर, लड़की अपने मायके चली गई थी. पति के घर आने की सूचना मिली तो लड़की अपने सामान के साथ अपने शौहर के घर रहने को आयी. इधर, बीबी को घर पहुंचा देख उसका शौहर उसे तलाक का हवाला देते हुए घर से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया.

इससे लड़की परेशान हो गई और वहीं धरने पर बैठ गयी.महिला के धरने पर बैठने पर मोहल्ले के लोग भी वहां जमा हो गए. इसके बाद वहां पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के दे दी तो पुलिस भी वहां पहुंच गई. पुलिस की मौजूदगी में घंटों ड्रामा हुआ. लड़की ने बताया कि निकाह के 11 महीनों तक साथ रहने के बाद शौहर विदेश चला गया और मुझे मायके भेज दिया. फोन पर बताया कि जब विदेश से लौटेंगे तो घर आना. मंगलवार को जानकारी मिली कि वह घर पर आया हुआ है. इसपर जब मैं अपने शौहर के घर आयी तो शौहर ने हाथ पकड़कर घर से निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >