जहानाबाद में दरिंदों ने लड़की से किया रेप, बनायी वीडियो और सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल, जाने पूरा मामला

जहानाबाद में एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. अपराधियों ने लड़की के साथ रेप किया. इसके साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया. इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी दीपक रंजन ने तीन थानों की पुलिस को लगाया है.

बिहार के जहानाबाद में एक लड़की से रेप का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो की रिकार्डिंग खेत में की गयी है. बताया जा रहा है कि मामला जहानाबाद जिले के ओकरी ओपी क्षेत्र का है. वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी दीपक रंजन ने ओकरी ओपी, हुलासगंज एवं घोसी थाना की पुलिस अलग-अलग टीम बनायी है। इसके साथ ही अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया है. पुलिस ने मामले में गोविंदपुर गांव के निवासी रामाधार शर्मा उर्फ पोचू समेत दो लोगों को दबिश देकर गिरफ्तार किया है.

पहले भी रेप के आरोप में जेल जा चूका है आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आया पोचू शर्मा पहले भी रेप के आरोप में जेल जा चूका है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो काफी अश्लील है. इसमें दिख रहा है कि आरोपी पोचू शर्मा सफेद लूंगी पहने खड़ा है. रेप की शिकार हुआ पीड़िता जमीन पर कपड़ा पहन रही है. वो लोगों से गिड़गिड़ाकर वीडियो नहीं बनाने के लिए कह रही है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो पांच से छह महीने पुराना है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. इसके साथ ही पुलिस वीडियो को वायरल करने वाले व्यक्ति की भी खोज कर रही है. हालांकि पुलिस अभी तक पीड़ित लड़की की भी पहचान नहीं कर पायी है.

चार लोगों पर दर्ज हुआ है मामला

रेप और वीडियो वायरल करने के मामले में एसडीपीओ ने बताया कि वीडियो छह महीने पुराना है. मगर इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है. वायरल वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसमें से दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गयी है. वहीं अन्य दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. जिले में दो वर्ष पहले भी एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार युवकों के द्वारा गैंग रेप करने का मामला सामने आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >