JEE Main 2021: जेइइ मेन का एडमिट कार्ड जारी, अब 16 मार्च से परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को जेइइ मेन मार्च सत्र का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. साथ ही इसकी परीक्षा की तिथि भी बढ़ा दी गयी है.

पटना. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को जेइइ मेन मार्च सत्र का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. साथ ही इसकी परीक्षा की तिथि भी बढ़ा दी गयी है.

15 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा अब 16 मार्च से शुरू होगी. अलग-अलग शिफ्ट में जेइइ मेन 18 मार्च तक लिया जायेगा. इस साल जेइइ मेन चार सत्र में होगा.

इसका एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. वैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एनटीए ने तीन लिंक दिया है.

एनटीए ने कहा है कि अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती है, तो उसमें सुधार के लिए तुरंत रिक्वेस्ट डालें. एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होने पर एनटीए से 011-40759000 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >