सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

पटना ले जाने के दौरान गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

बरहट. मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर जावातरी नदी के समीप सोमवार देर शाम चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मलयपुर थाना क्षेत्र के चौहान टोला गांव निवासी युवक घायल हो गया था. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. मोहित कुमार पिता रामाश्रय सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार मोहित अपनी बाइक से पाड़ों बाजार जा रहा था. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था. पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद शव को सदर अस्पताल जमुई लाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मोहित अपने तीन भाई-बहन में मंझला था और वर्तमान में ग्रेजुएशन कर रहा था. उसकी मौत से गांव में शोक पसरा हुआ है. बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत की सूचना मिली है. घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >