वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

गुरुवार की सुबह तेज आंधी-बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी

बरहट. गुरुवार की सुबह तेज आंधी-बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मलयपुर निवासी स्व सच्चिदानंद सिंह के नाती सेठ जी के रूप में है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक किसी घरेलू कार्य से मलयपुर बाजार जा रहे थे. इसी दौरान जमुई रेलवे स्टेशन के समीप अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आ गए. बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोग जब तक उनकी सहायता के लिए पहुंचते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >