ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

रतनपुर-नयागांव बाइपास सड़क पर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर हुआ हादसा

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर नयागांव बायपास पर रेलवे फाटक के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक रतनपुर गांव निवासी नंदलाल यादव का 20 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार है. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर की गति काफी तेज रहने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया. पिता नंदलाल यादव, भाई मनोज कुमार यादव ने बताया कि सनोज अपने दोस्त के साथ गुगुलडीह बाजार जा रहा था. इसी दौरान नयागांव रेलवे फाटक पार करते ही सामने से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आ गया. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद हमलोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सनोज को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची गिद्धौर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >