JAMUI NEWS : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट :

टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल की पहचान अमरथ गांव निवासी राजु राम का 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है. बताया जाता है कि राहुल बाइक से जमुई आया था घर लौटने के दौरान घर के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे वह घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >