खैरा. थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल की पहचान धर्मपुर गांव निवासी अवधेश राम के पुत्र सुशील कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. पीड़ित सुशील कुमार ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि जान मारने की नीयत से उस पर लोहे के रॉड और धारदार हथियार से हमला किया गया. उसने न्याय की गुहार लगायी है. सूचना के बाद खैरा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
