रिश्वत कांड में गिरफ्तार ईओ संतोष कुमार बेउर जेल भेजे गए

रिश्वत कांड में गिरफ्तार ईओ संतोष कुमार बेउर जेल भेजे गए

सिकंदरा. नगर पंचायत सिकंदरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर चल रहे वसूली कांड में गिरफ्तार कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार को बुधवार को पटना स्थित आदर्श केंद्रीय कारागार बेउर भेज दिया गया. विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की कार्रवाई के बाद पूरे मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे नगर प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मंगलवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद नगर पंचायत के कार्यालय कक्ष स्थित ईओ के कक्ष का लॉक तोड़ कर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई. गुरुवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे ईओ संतोष कुमार को लेकर एसवीयू की टीम पटना रवाना हुई. पटना पहुंचने के उपरांत संतोष कुमार व स्वच्छता साथी सोनू कुमार का नियमानुसार स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया.दोनों को निगरानी विभाग की विशेष अदालत में पेश किया गया. अदालत में सुनवाई के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजते हुए दोनों को आदर्श केंद्रीय कारागार, बेउर भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >