छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नारडीह गांव में सोमवार की सुबह छत से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट: टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. अपने ही घर की छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान नारडीह निवासी विष्णु रावत के रूप में हुई है.

सीढ़ी से उतरने के दौरान बिगड़ा संतुलन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विष्णु रावत सोमवार की सुबह किसी काम से अपने घर की छत पर गए थे. अपना काम खत्म करने के बाद जब वह वापस नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे छत से नीचे आ गिरे.

सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में आई गंभीर चोटें

छत से नीचे गिरने की जोरदार आवाज सुनकर परिजन तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे. वहां उन्होंने विष्णु को अचेत और गंभीर हालत में जमीन पर पड़े हुए देखा. परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. इस दर्दनाक हादसे में युवक के सिर समेत शरीर के कई अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल घायल युवक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है और उसका सघन उपचार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >