पोखर में डूबने से युवक की मौत

नगर क्षेत्र के जमुई रोड स्थित शिवनाथी पोखर में बीते गुरुवार को स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी.

सिकंदरा. नगर क्षेत्र के जमुई रोड स्थित शिवनाथी पोखर में बीते गुरुवार को स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा वार्ड संख्या 7 निवासी मदन महतो का 26 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गुरुवार को स्नान करने के लिए शिवनाथी पोखर गया था. पोखर में स्नान के लिए डुबकी लगाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया. वही पोखर के आसपास स्नान कर रहे लोगों ने देखा कि डुबकी लगाने के बाद पोखर से संतोष बाहर नहीं निकला. इसके बाद लोगों ने तालाब के अंदर से संतोष को बाहर निकाला , लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मृतक युवक दो भाई में सबसे बड़ा था. मृतक युवक को एक पुत्री भी है. मृतक संतोष चापाकल बनाने का काम करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >